
पश्चिम बंगाल में पूर्व सांसद और भाजपा नेता अर्जुन सिंह पर बमों से हमला किया गया। साथ ही कई राउंड फायरिंग भी की गई। इस हमले में उनकी सुरक्षा में तैनात CISF का एक जवान घायल हो गया। इस घटना को लेकर सियासत काफी गरमा गई है। पूर्व सांसद अर्जुन सिंह ने आरोप लगाया है कि उनके घर पर करीब 15 बम फेंके गए, लगातार गोलीबारी की गई और जमकर पथराव किया गया। धमाके की आवाज सुनकर वे जब अपने घर से बाहर निकले तो इसी दौरान अचानक एक छर्रा उनके पैर में लग गया। आपको बता दें, कि इस हमले के लिए सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने सीधे तौर पर नमित सिंह और उनकी टीम पर गोलियां चलाने का आरोप लगाया है।
Add Comment