Home » गृहयुद्ध की दहलीज़ पर पहुंचा पाकिस्तान
Pakistan

गृहयुद्ध की दहलीज़ पर पहुंचा पाकिस्तान

Pakistan-Balochistannews
Pakistan-Balochistannews

पूरी दुनिया में आतंकवाद को बढ़ावा देने वाला पाकिस्तान अब अपने ही देश में फैल रही अशांति पर काबू नहीं कर पा रहा। यहां हालात इतने खराब हो चुके हैं कि हर तरफ़ पाकिस्तानी सेना और सरकार के खिलाफ आक्रोश और बगावत की आग फैलती हुई नज़र आ रही है। बलूचिस्तान की हर गली और चौराहे पर शहबाज शरीफ की हुकूमत के खिलाफ आवाजें दिन ब दिन बुलंद होती जा रही हैं ।

आपको बता दें कि बलूचिस्तान जो क्षेत्रफल के हिसाब से पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है और अफगानिस्तान की सीमा से लगे हुए खैबर पख्तूनख्वा में हालात और भी बदतर हो गए है, जिनको रोक पाना अब नियंत्रण से बाहर होता जा रहा है। इन प्रांतों में पाकिस्तानी सेना, पाकिस्तानी पंजाब के लोग और चीनी कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों पर हर दिन हमले हो रहे हैं जिसके चलते चीनी कंपनियां अब पाकिस्तान में निवेश करने से भी कतरा रही हैं। दरअसल हाल ही में पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने पाकिस्तानी सेना की चौकियों पर ताबड़‌तोड़ हमला किया था जिसमे 130 से ज्यादा पाकिस्तानी नागरिक और पाकिस्तानी सैनिक मारे गए।

Pakistan-Balochistannews

Posts