भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स 286 दिनों के बाद धरती पर सुरक्षित वापस लौट आई हैं। नासा ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि, सुनीता और बैरी विल्मोर समेत चार अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर सुबह तड़के 3:30 बजे यान अमेरिका के फ्लोरिडा में उतारा गया। सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष में सबसे लंबा समय गुजराने वाली पहली महिला अंतरिक्षयात्री बन गई हैं। आपको बता दें कि सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर ने 5 जून 2024 को बोइंग स्टारलाइनर के पहले मानव मिशन के तहत अंतरिक्ष स्टेशन की यात्रा की थी। यह मिशन 9 दिनों का होना था, लेकिन स्टरलाइनर में तकनीकी समस्याओं के कारण दोनों अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष में ही फंस गए थे।
https://youtube.com/shorts/AMlRDCz4jk4
SUNITA VILIYAMS












Add Comment