राजधानी लखनऊ से एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां चारबाग रेलवे स्टेशन पर भीषड़ ठंड में अपनी ट्रेन का इंतजार करते हुए प्लेटफार्म पर सो रहे यात्रियों के ऊपर रेलवे सफाई कर्मचारियों ने पानी डाल दिया। कर्मचारी अपनी सफाई की ड्यूटी पूरी कर के घर जाने की जल्दी में यात्रियों को पानी डाल डाल कर उठा रहे थे। इस दौरान कर्मचारियों ने ये भी नहीं देखा कि इतनी ठंड भरी रातों में लोग अपने परिवारों के साथ, मासूम बच्चों और बुजुर्ग के साथ स्टेशन पर लेटे हैं या सो रहे हैं। कर्मचारियों ने सभी पर सीधे पानी डालना शुरू कर दिया। भीषण सर्दी में सो रहे लोगों के ऊपर जब अचानक पानी डाला गया, तो सभी लोग हैरान रह गए और ठंड से ठिठुरने लगे, मगर कर्मचारियों पर इसका रत्तीभर भी फर्क नहीं पड़ा। रेलवे स्टेशन की सफाई के नाम पर लोगों के साथ रात के समय जो व्यवहार हुआ, उसको लेकर लोगों में रेलवे प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब शेयर की जा रहा है। इस पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट कर के जरूर बताएं।
लखनऊ के रेलवे स्टेशन पर सो रहे लोगों पर डाला ठंडा पानी
4 months ago
47 Views
1 Min Read

You may also like
Celebrities • Cricket • India News • Karnataka • Sports • Uttar Pradesh
नवाबों के शहर मे विराट
6 hours ago
Amit Shah • India News • International News • Jammu and Kashmir • Narendra Modi • Pakistan • Yogi
पाकिस्तानी सेना ने शुरू की जवाबी कार्यवाही
6 hours ago
Amit Shah • BJP • Celebrities • Entertainment World • India News • International News • Jammu and Kashmir • Narendra Modi • Pakistan • Politics
ऑपरेशन सिंदूर को कंगना का सलाम
7 hours ago
About the author
Editor
Posts

राहुल गांधी ने पोस्ट करते हुए कहा कि….
13 hours ago
Add Comment