Home » पहले दिया नौकरी का झाँसा, फिर दरिंदगी, उसके बाद गर्भपात, 180 लड़कियों की कहानी
Crime Others

पहले दिया नौकरी का झाँसा, फिर दरिंदगी, उसके बाद गर्भपात, 180 लड़कियों की कहानी

बिहार के मुजफ्फरपुर में नौकरी के नाम पर हैवानियत हुई…एक चिटफंड कंपनी के दरिंदों ने एक नहीं बल्कि कई लड़कियों का यौन शोषण किया ….घटना के बाद से पूरे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया…एक पीड़ित लड़की किसी तरह इन दरिंदों के चंगुल से भाग निकली और कंपनी की काली करतूत को दुनिया के सामने ले आई….पीड़िता बिहार सरकार से न्याय की गुहार लगा रही है। उसने आरोपियों कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। आपको बता दें की पूरा मामला मुजफ्फरपुर के अहियापुर इलाके का है। जहाँ करीब 180 लड़कियों को नौकरी देने का झांसा देकर बंधक बनाया गया। उनके साथ मारपीट की गई…इनमें से कई लड़कियों के साथ यौन शोषण करने का भी आरोप लगाया जा रहा है।