Home » 21 दिन की फरलो पर राम रहीम फिर जेल से बाहर
Crime India News

21 दिन की फरलो पर राम रहीम फिर जेल से बाहर

GurmeetRamRahim-pharlo
GurmeetRamRahim-pharlo

रोहतक की सुनारिया जेल में दुष्कर्म व हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को हरियाणा सरकार ने फिर एक बार फरलो दे दी है। कानूनी शब्दों में फरलो जेल से दोषी को एक निश्चित समय अवधि के लिए अनुपस्थिति की छुट्टी देने का प्रावधान है।

खास बात यह है कि यह फरलो राम रहीम को तब मिली है जब हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जारी हैं।

प्रदेश सरकार ने इस बार राम रहीम को 21 दिन की फरलो दी है। वह आज सुबह करीब साढ़े आठ बजे पुलिस सुरक्षा में उत्तर प्रदेश के बागपत में बरनावा आश्रम पहुंच गया है। पुलिस ने आश्रम की सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी है.

आपको बता दें कि यह सातवीं बार है जब राम रहीम को फरलो दी गई है। डेरा प्रमुख इससे पहले भी कई बार अलग अलग मौकों पर पैरोल पर जेल से बाहर आ चुका है।

GurmeetRamRahim-pharlo