Home » शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं !
Important Days Religious

शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं !

Shardiya-Navaratri2024
Shardiya-Navaratri2024

लक्ष्मी का हाथ हो,
सरस्वती का साथ हो,
गणेश का निवास हो,
और मां दुर्गा के आशीर्वाद से
आपके जीवन में प्रकाश ही प्रकाश हो…।
शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।

शारदीय नवरात्री के पर्व को बेहद ही शुभ माना जाता है, और इसे पुरे देश में हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, यह त्योहार शरद ऋतु के दौरान आश्विन महीने में आता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है, जिसका समापन 11 अक्तूबर 2024 को होगा। अगले दिन 12 अक्तूबर 2024 को दुर्गा विसर्जन और दशहरा का पर्व मनाया जाएगा। ऐसी मान्यता है कि मां दुर्गा के नौ रूपों का व्रत विधि विधान से रखने वाले भक्तों पर मां दुर्गा की विशेष कृपा बनी रहती है। नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती हैं, जिनमें शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी, और सिद्धिदात्री माता शामिल हैं।