
पूर्णिमा वैसे तो हर महीने में आती है, लेकिन कार्तिक मास में आने वाली पूर्णिमा का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। इस साल यह त्योहार 15 नवंबर, दिन शुक्रवार को पड़ रही है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन स्नान-दान करने और मां लक्ष्मी की पूजा करने का विशेष महत्त्व होता है।
मान्यता है कि, इस दिन किए गए उपाय से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों पर कृपा-दृष्टि बनाये रखती हैं। साथ ही, उन्हें मनचाहा वरदान भी देती हैं।
लेकिन धार्मिक शास्त्रों के अनुसार, इस दिन भूलकर भी कुछ ऐसे काम है जो करना वर्जित माना है। इससे आपको आर्थिक तंगी का सामना भी करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कार्तिक पूर्णिमा पर किन कामों को करना वर्जित माना जाता है,
न पहने इस रंग के कपड़े

आपको बता दें, कार्तिक पूर्णिमा के दिन काले रंग के कपड़े पहनने से बचना चाहिए। मान्यताओं के अनुसार, इस दिन काले रंग के कपड़े पहहने से घर परिवार में अशुभ प्रभाव पड़ता है। साथ ही व्यक्ति को कई तरह की आर्थिक तंगी का सामना भी पड़ता है।
किसी को न लौटाएं भी खाली हाथ

इस दिन यदि कोई भी व्यक्ति आपके घर आता है तो इसे खाली हाथ नहीं लौटाना चाहिए। आपके घर जो कोई भी आए उसे दक्षिणा दे या फिर भोजन जरुर कराएं। यदि आप किसी को खाली हाथ लौटा देते हैं तो आपको घर परिवार में अनाज हो जाएगी।
न करें चांदी का दान

कार्तिक पूर्णिमा के दिन चांदी का दान करने से बचना चाहिए। यदि आप इस दिन चांदी की चीजों का दान करते हैं तो आपको चंद्र दोष लग सकता है। जिस वजह से आपको कई तरह की आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
न करें दूध का दान

इस दिन दूध का दान भी करने से बचना चाहिए। क्योंकि, दूध के दान का संबंध चंद्रमा से ही माना गया है। इसके अलावा आप किसी और चीज का दान कर सकते हैं। क्योंकि, इस दिन किए गए दान से व्यक्ति को 100 गुना अधिक फल की प्राप्ति होती है।
न करें किसी का अपमान

कार्तिक पूर्णिमा के दिन आपको किसी भी गरीब या परिवार या रिश्तेदार किसी भी व्यक्ति का अपमान नहीं करना चाहिए क्योंकि, ऐसा करने से देवता आपसे रुष्ट हो सकते हैं और जिससे आपको जीवन में तमाम परेशानियां और तरक्की में बाधा का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए कोशिश करें की इस दिन सभी का मान सम्मान बनाकर रखें।
Add Comment