भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर कांग्रेस पर जाति के आधार पर भेद भाव करने का आरोप लगाया है। दरअसल, भाजपा ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें राहुल गांधी, सोनिया गांधी और मलिकार्जुन खड़गे के साथ-साथ कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता नजर आ रहे हैं। इस दौरान राहुल गांधी और सोनिया गांधी सोफे पर बैठते हैं और खड़गे किनारे एक आम कुर्सी पर।

इस पर भाजपा IT सेल प्रमुख अमित मालवीय ने ये वीडियो पोस्ट करते हुए राहुल गांधी पर कांग्रेस अध्यक्ष का अपमान करने का आरोप लगाया है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि, अगर खड़गे जी को कुर्सी पर ही बिठाना था तो वो कुर्सी बीच में क्यों नहीं लगाई गई? आखिर वो पार्टी के अध्यक्ष हैं और बुजुर्ग भी हैं। ऐसे में उनकी कुर्सी किनारे लगाने का क्या मतलब था?
Add Comment