Home » टाटा को मिला नया चेयरमैन
India News Industralists

टाटा को मिला नया चेयरमैन

TataTrust-NewChairman
TataTrust-NewChairman

भारत के दिग्‍गज उद्योगपति और दरियादिल इंसान रतन टाटा का बुधवार की रात निधन हो गया था ,जिसके बाद से ही सबके मन में ये सवाल था कि अब टाटा ग्रुप का नया उत्तराधिकारी किसे चुना जाएगा, जिसका जवाब अब हमें मिल गया है। बता दें की टाटा ट्रस्ट के पदाधिकारियों की एक बैठक में रतन टाटा के भाई नोएल टाटा को टाटा ट्रस्ट का नया चेयरमैन नियुक्त करने का फैसला किया गया है। नोएल टाटा नवल एच. टाटा और सिमोन एन. टाटा के बेटे और रतन टाटा के सौतेले भाई हैं, जो फिलहाल सर दोराबजी के ट्रस्टी हैं और जिनके कंधों पर अब टाटा समूह की जिम्मेदारी भी आ गई है। नोएल अब 100 देशों में फैले टाटा समूह के विशाल व्यापारिक साम्राज्य का नेतृत्व करेंगे, जिसकी कीमत 403 अरब डॉलर यानी 39 लाख करोड़ रुपये है।

TataTrust-NewChairman