बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों खूब चर्चा में हैं। इस बीच उनका एक और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नीतीश कुमार एक महिला का हाथ पकड़ते और उसे अपनी ओर खींचते नज़र आ रहे हैं। इस दौरान उन्हें केंद्रीय मंत्री और उपमुख्यमंत्री रोकने की कोशिश करते हैं मगर नीतीश कुमार उनकी एक नहीं सुनते।

दरअसल, बीते रविवार अमित शाह बिहार में एक कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को मंच पर सम्मानित कर रहे थे। इसी बीच नीतीश कुमार ने मंच पर आई एक महिला का हाथ पकड़कर उसके कंधे पर अपना हाथ रख दिया। आपको बता दें इस वीडियो को पोस्ट करते हुए राजद ने लिखा कि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कैसे एक महिला को आपत्तिजनक तरीके से अपनी ओर खींच रहे हैं जबकि गृहमंत्री और उपमुख्यमंत्री सिर्फ टुकुर टुकुर देखते रह गए।
NITISH KUMAR












Add Comment