Home » कांग्रेस किसी मुसलमान को बनाए पार्टी अध्यक्ष
All India Trinamool Congress Bharatiya Janata Party(BJP) BJP Congress India News Indian National Congress(INC) Narendra Modi Nationalist Congress Party(NCP) People Politics

कांग्रेस किसी मुसलमान को बनाए पार्टी अध्यक्ष

PM MODI
PM MODI

पीएम मोदी ने हरियाणा में एक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि, अगर कांग्रेस को मुसलमानों से इतना ही प्यार है तो किसी मुसलमान को पार्टी का अध्यक्ष क्यों नहीं बना देती। किसी भी चुनाव में कांग्रेस आधे टिकट मुसलमानों को क्यों नहीं देती है?



पीएम मोदी ने कांग्रेस पर संविधान का अपमान करने का आरोप लगाते हुए कहा कि, कांग्रेस ने हमेशा सत्ता पर कब्जा करने के लिए संविधान का गलत इस्तेमाल किया है। इमरजेंसी लगने के दौरान कांग्रेस ने संविधान की धज्जियां उड़ा दी थी ताकि वो जैसे तैसे सत्ता में बनी रहे। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस को किसी की परवाह नहीं है, ये लोग सिर्फ ऐसे फैसले लेते हैं, जिससे गरीब मुसलमानों को परेशानी होती है। इनका वक्फ एक्ट भी ऐसा ही था, जिसमें कट्टरपंथी मुसलमानों और अमीरों को ही वक्फ बोर्ड पर कब्जा मिलता था।