उत्तर प्रदेश में 25 मार्च को योगी सरकार के आठ साल पूरे होने जा रहे है। इसके लिए सरकार प्रदेश भर में “यूपी भारत का ग्रोथ इंजन” थीम पर तीन दिवसीय भव्य कार्यक्रम आयोजित कर रही है। सीएम योगी ने भाजपा सरकार की आठ साल का रिपोर्ट कार्ड पेश करते हुए कहा कि, उत्तरप्रदेश देश के विकास को नई दिशा दे रहा है। 8 वर्ष पहले उत्तर प्रदेश एक बीमार राज्य था, मगर आज वही प्रदेश देश की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन माना जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि, उत्तरप्रदेश की स्थिति क्या थी ये आप सभी जानते हैं। इसी प्रदेश में गुंडों का राज था, आए दिन दंगे होते थे। आज प्रदेश वही है मगर केवल सरकार बदल जाने से उत्तरप्रदेश की स्थिति में सुधार और प्रगति हुई है।
https://youtube.com/shorts/IJrf93G3OjU
UTTAR PRADESH












Add Comment