Home » अखिलेश ने किया ऐलान, 2027 में भी रहेगा “इंडिया गठबंधन”
Akhilesh Yadav All India Trinamool Congress Bharatiya Janata Party(BJP) BJP Congress India News Indian National Congress(INC) Nationalist Congress Party(NCP) Politics Samajwadi Party(SP)

अखिलेश ने किया ऐलान, 2027 में भी रहेगा “इंडिया गठबंधन”

AKHILESH YADAV
AKHILESH YADAV

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 2027 में भाजपा को सत्ता से बाहर करने का ऐलान किया है। साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर लड़ने की घोषणा भी की। सपा सुप्रीमो ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि, इंडिया गठबंधन था और हमेशा रहेगा।

AKHILESH YADAV

2027 में पीडीए मिलकर बीजेपी को सत्ता से उखाड़ कर बाहर फेंक देगी और समाजवादी की सरकार बनाएगी जहां सब को उचित न्याय मिलेगा। अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि, मोदी सरकार वक्फ बिल लाकर गरीब और असहाय लोगों की जमीन हड़पना चाहती है। वे भाजपा नहीं भू माफिया पार्टी है, उन्होंने पहले नोटबंदी और जीएसटी के जरिए लोगों का पैसा छीना और आरक्षण के अधिकार को कम करने की कोशिश की। अब वक्फ़ लाए हैं ताकि जहां ज़मीन दिखे उसपर कब्जा कर लें।