Home » समय सीमा के बाद न बचे एक भी पाकिस्तानी
Bharatiya Janata Party(BJP) BJP India News Jammu and Kashmir Politics

समय सीमा के बाद न बचे एक भी पाकिस्तानी

AMIT SHAH
AMIT SHAH

पाकिस्तानी नागरिकों के खिलाफ भारत सरकार द्वारा लिए गए फैसले पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राज्य के मुख्यमंत्रियों को सख्त निर्देश दिए हैं। गृहमंत्री ने कहा कि, सभी मुख्यमंत्री अपने अपने राज्यों में पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान करें और वीजा रद्द कर उन्हें वापस उनके देश भेजें।




जानकारी के मुताबिक गृहमंत्री ने शुक्रवार को अधिकारियों के साथ लंबी बैठक के बाद सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की और उन्हें आदेश दिया कि, वो अपने राज्य में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को खोजकर उन्हें भारत से वापस पाकिस्तान भेजने के लिए ठोस कदम उठाए। साथ ही ये सुनिश्चित करें कि केंद्र सरकार द्वारा देश छोड़ने की समय सीमा समाप्त होने के बाद कोई भी पाकिस्तानी भारत में न रहे।