Home » चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका
Bharatiya Janata Party(BJP) BJP India News Politics Samajwadi Party(SP) Uttar Pradesh

चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका

BJP VS SAPA
BJP VS SAPA

उत्तर प्रदेश में 2027 के चुनाव से पहले भाजपा को तगड़ा झटका लगा है। पीएम मोदी ने ओपी राजभर की पार्टी के जिस नेता को विधानसभा चुनाव में जीताने की अपील की थी उसी नेता ने भाजपा को ठुकरा कर सपा का हाथ थाम लिया है। जी हां बीते शुक्रवार को ओपी राजभर के बेहद करीबी महेंद्र राजभर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। ऐसा माना जा रहा है कि महेंद्र राजभर की पूर्वांचल में अच्छी पकड़ है इसलिए वे चुनाव में भाजपा के लिए बड़ा हथियार साबित हो सकते थे।



उनके पार्टी में शामिल होने के बाद अखिलेश यादव ने ऐलान करते हुए कहा कि, 2027 में समाजवादी की सरकार बनेगी जिसके बाद सबसे पहले लखनऊ के गोमती रिवर फ्रंट पर महाराज सुहेलदेव की भव्य प्रतिमा लगाई जाएगी। सपा सुप्रीमो ने कहा कि, भाजपा के वोटों का ग्राफ लगातार नीचे गिरता जा रहा है जिससे उनके लोग घबराए हुए हैं। अपने वोटों को संभालने के लिए बीजेपी मदरसों पर कार्रवाई और वक्फ़ बिल जैसे मामले लाने में लगी हुई है।