बेगूसराय पहुंचकर “पलायन रोको नौकरी दो” यात्रा में हुए शामिल*
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सत्ता पक्ष विपक्षी दल जीत के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाने में लगे हुए हैं। इस बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज बिहार दौरे पर हैं। आज राहुल गांधी पहले पटना पहुंचें इसके बाद कन्हैया कुमार की “पलायन रोको नौकरी दो’ यात्रा में शामिल होने के लिए बेगूसराय पहुंचें। इस यात्रा में भारी भीड़ के साथ-साथ लोगों में काफी जोश देखा गया।
राहुल गांधी का संबोधन
यात्रा के बाद राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कहा कि, बिहार की जनता ने हमेशा देश को दिशा दिखाई है। बिहार की स्थिति बहुत खराब है और यहां के युवाओं को रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में जाना पड़ता है। लेकिन कांग्रेस पार्टी बिहार के युवाओं के साथ है और उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए काम करेगी।
गरीबों और दलितों का नेतृत्व
राहुल गांधी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, मैंने अपनी टीम को साफ तौर पर बता दिया है कि, आपका काम बिहार का गरीबों और दलितों का नेतृत्व कर उन्हें आगे बढ़ाना है। जो आज बिहार में हो रहा है, जो एनडीए सरकार बिहार में कर रही है, जो अडानी अंबानी की राजनीति चल रही है उसको कांग्रेस हराने जा रही हैं।
संविधान की रक्षा करना
राहुल गांधी ने संविधान का जिक्र करते हुए कहा कि आज देश में संविधान का अपमान किया जा रहा है, नई नई नीतियों की आड़ में देश के सैकड़ों लोगों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा उसके खिलाफ कांग्रेस पार्टी डट कर खड़ी रहेगी।
भाजपा अध्यक्ष ने कसा तंज
भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी की यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि, जब राहुल गांधी बेगूसराय पहुंचें ही हैं तो उन्हें सिमरिया धाम घाट पर गोबर और बालू खाकर गंगा में डुबकी लगाकर मोक्ष ले लेना चाहिए। वहीं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने राहुल गांधी का मज़ाक उड़ाते हुए कहा कि, राहुल गांधी जहां-जहां जाते हैं वहां-वहां कांग्रेस की लुटिया डूबाने का काम करते हैं। वो मध्यप्रदेश गए, छत्तीसगढ़ गए, हाल ही में राजस्थान, हरियाणा, महाराष्ट्र गए और इन सभी जगहों पर उन्होंने कांग्रेस की लुटिया डुबो दी।
Add Comment