दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल एक बार फिर मुश्किलों में पड़ गए हैं। दिल्ली पुलिस ने केजरीवाल समेत अन्य पार्टी समर्थकों के खिलाफ FIR दर्ज की है। ये FIR सार्वजनिक संपत्ति अधिनियम का उल्लंघन करने के आरोप में दर्ज की गई है। इस मामले में 18 अप्रैल को राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई की जाएगी। जानकारी के मुताबिक यह मामला करीब 5 साल पुराना है। साल 2019 में द्वारका में बड़े बड़े होर्डिंग लगाकर सार्वजनिक धन का गलत इस्तेमाल करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और अन्य के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की गई थी। जिसपर अब दिल्ली पुलिस ने जांच कर FIR दर्ज की है।
Add Comment