पहलगाम हिंसा पीड़ितों के लिए महाराष्ट्र सरकार ने 50 लाख रूपये मुआवजे का ऐलान किया है। बीते मंगलवार हुई कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आधिकारिक तौर पर घोषणा करते हुए कहा कि, पहलगाम हिंसा में पीड़ित संतोष जगदाले की बेटी को सरकारी नौकरी दी जाएगी। साथ ही मारे गए लोगों के परिवारों को 50-50 लाख रूपये की मदद राशि भी दी जाएगी।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने आगे कहा कि, पीड़ित परिवारों के बच्चों को सरकार की तरह से फ्री शिक्षा और सरकारी नौकरी दी जाएगी। आपको बता दें कि महाराष्ट्र से पहले जम्मू कश्मीर सरकार ने भी मृतकों के पीड़ित परिवारों के लिए 10-10 लाख रूपये और गंभीर रूप से घायलों के लिए 2 लाख रूपये की सहायता राशि देने की घोषणा की थी।
Add Comment