Home » भारत पाकिस्तान के बीच फंसी सीमा हैदर
Bharatiya Janata Party(BJP) BJP India News International News Jammu and Kashmir Pakistan Politics

भारत पाकिस्तान के बीच फंसी सीमा हैदर

SEEMA HAIDAR
SEEMA HAIDAR

जम्मू कश्मीर के पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार ने सार्क वीजा रद्द करते हुए एक बड़ा आदेश दिया है। अब भारत में रह रहे सभी पाकिस्तानियों को 48 घंटों के अंदर देश छोड़ना होगा, सरकार के इस फैसले से भारत में रह रही सीमा हैदर के भविष्य पर भी खतरा मंडराने लगा है।




दरअसल… सन् 2023 में पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर ने भारत में अवैध रूप से प्रवेश किया था, जिसके बाद वह अपने भारतीय पति सचिन मीणा के साथ दिल्ली में रह रही हैं। लेकिन वीजा रद्द होने के बाद सोशल मीडिया पर सीमा हैदर को पाकिस्तान भेजने की मांग उठने लगी है। लोगों का कहना है कि जब भारत में रहने वाले सभी पाकिस्तानियों को अपना बोरिया बिस्तर लेकर वापस जाने को कहा गया है तो सीमा हैदर क्यों नहीं? वहीं ये देखना काफी दिलचस्प होगा क्या सीमा हैदर अकेले पाकिस्तान जाएंगी या अपने पति सचिन के साथ?