Home » अमेठी में कांग्रेस कार्यालय के बाहर जमकर हुई तोड़फोड़
Bharatiya Janata Party(BJP) • BJP • Politics

अमेठी में कांग्रेस कार्यालय के बाहर जमकर हुई तोड़फोड़

अमेठी के गौरीगंज में कांग्रेस के केंद्रीय कार्यालय के बाहर आधी रात अराजकतत्वों ने अचानक कई गाड़ियों के शीशे तोड़ डाले। विरोध करने पहुंचे कुछ कांग्रेसियों को भी जमकर पीटा। हमले में चार कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चोटें भी आईं हैं। कांग्रेस ने भाजपा पर हमला करने का आरोप लगाया है। एएसपी हरेंद्र कुमार ने बताया कि घटना हुई है आरोपों की जांच की जा रही है।