Home » रोहित शर्मा ने किया इस लकी फैन को बर्थडे विश
Cricket India News Sports

रोहित शर्मा ने किया इस लकी फैन को बर्थडे विश

IndianCricketer-RohitSharma
IndianCricketer-RohitSharma

भारत में क्रिकेटर्स को बहुत प्यार मिलता है और उनसे  मिलने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते है ऐसे में अगर आपको ट्रैफिक सिग्नल पर कोई क्रिकेटर मिल जाए तो शायद आप खुद को दुनिया का सबसे लकी फैन समझेंगे। ऐसा ही कुछ नजारा हाल ही में एक वीडियो के माध्यम से देखने को मिला जब मुंबई की सड़कों पर लैम्बर्गिनी में सवार रोहित शर्मा ने एक फैन गर्ल को बर्थ डे विश किया।

दरअसल, वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि रोहित शर्मा रेड लाइट पर कार में सवार हैं, तभी एक महिला फैन उनकी गाड़ी के पास आती हैं और रोहित के साथ तस्वीरें क्लिक करने के लिए कहती है। इस बीच पीछे से उसका एक दोस्त बताता है कि आज इस लड़की का जन्मदिन है। यह सुनकर रोहित उस लड़की से हाथ मिलाकर उन्हें बर्थडे विश करते हैं। फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे है और उस लड़की को ‘लकी गर्ल’ बोल रहे है।

IndianCricketer-RohitSharma