Home » मेरठ में होगा पहले खेल विश्वविद्यालय का निर्माण
India News Sports Yogi

मेरठ में होगा पहले खेल विश्वविद्यालय का निर्माण

Mertha-university-Yogisarkar
Mertha-university-Yogisarkar

योगी सरकार मेरठ में मेजर ध्यानचंद के नाम पर प्रदेश के पहले खेल विश्वविद्यालय का निर्माण करा रही है, जो महान खेल विभूति मेजर ध्यानचंद को सम्मान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस विश्वविद्यालय में खिलाड़ियों को सभी प्रकार की खेल सुविधाएं और प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

इस विश्वविद्यालय में 540 पुरुष और 540 महिला खिलाडियों को प्रशिक्षण देने की व्यवस्था होगी इसके साथ ही खेल पाठ्यक्रम से जुड़ी पढ़ाई कराई जाएगी। जिससे छात्र खेल जगत में भी अपना करियर संवार सकेंगे। अपको बता दे कि झांसी में ध्यानचंद म्यूजियम का निर्माण कराया गया है। यह संग्रहालय विश्व का दूसरा और एशिया का पहला हॉकी संग्रहालय है, जिसमें ध्यानचंद जी के द्वारा जीते गए ओलंपिक पदकों के साथ ही हॉकी से जुड़ी उनकी निजी वस्तुओं को भी रखा गया है।

Mertha-university-Yogisarkar