कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज वायनाड लोकसभा से अपना नामांकन भर दिया है। इस मौके पर कांग्रेस की पूर्व पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी सहित कई पार्टी नेता मौजूद रहे। आपको बता दें कि राहुल गांधी के इस्तीफा देने के बाद से यह सीट खाली हो गई थी जिसके बाद अब प्रियंका गांधी वाड्रा इस सीट पर उतरी है। नामांकन से पहले प्रियंका गांधी ने वायनाड में रोड शो किया, जिसमें इलाके के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस रोड शो में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी और राहुल गांधी मौजूद रहे। वायनाड में नामांकन भरने से पहले प्रियंका गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, “पिछले 35 साल से मैं अलग-अलग चुनावों के लिए प्रचार कर रही हूं यह पहली बार है, जब मैं आपके समर्थन की मांग अपने लिए कर रही हूं, यह एक बहुत ही अलग एहसास है। मैं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी की बहुत आभारी हूं कि उन्होंने मुझे वायनाड से उम्मीदवार बनाया।
प्रियंका गांधी ने रोड शो के साथ वायनाड से किया नामांकन
7 months ago
98 Views
1 Min Read

You may also like
Africa Continent • America • BJP • Congress • Debates • Europe • India News • INDONESIA • International News • Narendra Modi • People • Politics • Rahul Gandhi
कांग्रेस नेता की दहाड़ से कोलंबिया ने बदले अपने सुर
12 hours ago
BJP • Congress • Debates • DONALD TRUMP • India News • INDONESIA • International News • Narendra Modi • People • Politics • Rahul Gandhi
कोलंबिया सरकार पर बरसे शशि थरूर
1 day ago
About the author
Anshi
Posts
BJP • Crime • Debates • India News • International News • Jammu and Kashmir • Narendra Modi • Pakistan • People • Politics • Prime Minister
भारत की सेना नालायक है
8 hours ago
Cricket • Debates • India News • International News • Jammu and Kashmir • Pakistan • People • Politics • Sports
भारतीय सेना निकम्मी है
8 hours ago
Agriculture • Akhilesh Yadav • BJP • Debates • India News • Local News - Lucknow • Narendra Modi • Others • People • Politics • Rural Development • Samajwadi Party(SP) • Uttar Pradesh • Yogi
सांड, नीलगाय से परेशान किसान आज भी ?
8 hours ago
Amit Shah • BJP • Debates • Environment Conservation • India News • International News • Jammu and Kashmir • Narendra Modi • Pakistan • People • Politics
हम 240 मिलियन मुसलमान भारत के आगे कभी झुकेंगे नहीं
10 hours ago
Africa Continent • America • BJP • Congress • Debates • Europe • India News • INDONESIA • International News • Narendra Modi • People • Politics • Rahul Gandhi
कांग्रेस नेता की दहाड़ से कोलंबिया ने बदले अपने सुर
12 hours ago
Add Comment