Home » कोलंबिया सरकार पर बरसे शशि थरूर
BJP • Congress • Debates • DONALD TRUMP • India News • INDONESIA • International News • Narendra Modi • People • Politics • Rahul Gandhi

कोलंबिया सरकार पर बरसे शशि थरूर

SHASHI THAROOR
SHASHI THAROOR

विदेशों में पाकिस्तान की पोल खोल रहे कांग्रेस सांसद शशि थरूर कोलंबिया पहुंचें, जहां पाकिस्तान के साथ साथ उन्होंने कोलंबिया पर भी हमला बोला।

INTERNATIONAL NEWS

कांग्रेस सांसद ने कोलंबिया सरकार पर नाराज़गी जताते हुए कहा कि, पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों में मारे गए लोगों के प्रति कोलंबिया सरकार ने शोक जताया था, शायद वह पूरे मामले को अच्छे से समझ नहीं पाए। उन्होंने आगे कहा कि, मैं कोलंबिया में अपने दोस्तों से कहना चाहता हूँ कि आतंकियों को भेजने वाले और उसका विरोध करने वालों के बीच कभी कोई समानता नहीं हो सकती। हम केवल आत्मरक्षा के अपने अधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं, अगर इस पर किसी को कोई गलतफहमी है तो हम इसे दूर करने के लिए भी तैयार हैं। शशि थरूर ने आगे कहा कि, हम उम्मीद करते हैं कि अन्य सरकारें उनलोगों को रोकेंगी जो आतंकवादियों को पनाह देने का काम करते हैं।