Home » बीजेपी का दीर्घकालीन इंतजार हुआ खत्म
Aam Aadmi party • Aam Aadmi Party(AAP) • Allahabad • Bharatiya Janata Party(BJP) • Election Result • Elections • Politics

बीजेपी का दीर्घकालीन इंतजार हुआ खत्म

BHAJPASARKAR
BHAJPASARKAR

“1998 से लेकर 2025. 27 साल का दीर्घकालीन विश्राम यानी बीजेपी का बेहद लंबा इंतजार. लेकिन अब यमुना के किनारे बसी दिल्ली का सियासी मूड बदल चुका है. दिल्ली में बीजेपी ने तगड़ी वापसी की है. केजरीवाल की कट्टर ईमानदार की छवि टूट चुकी है और वे चुनाव हार चुके हैं। वहीं केंद्र में बीजेपी तीसरी बार सत्ता में हैं. बीजेपी ने देश के कोने-कोने में विस्तार पाया. लेकिन जहां देश का पावर सेंटर है, जहां बीजेपी का भव्य मुख्यालय है उस दिल्ली में सरकार बनाने के लिए बीजेपी 1998 से ही तरस रही थी. ” वहीं आज के चुनावों के परिणाम के चलते ये इंतेज़ार भी बीजेपी का खत्म हुआ । लेकिन वहीं ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि “कैसे बीजेपी दिल्ली में केजरीवाल के मुफ्त पानी बिजली और बस की योजनाओं को आगे बढ़ाती है ।

BHAJPASARKAR