Home » प्रयागराज में गरजे योगी –सपा पहना रही माफियाओं के गले में हार
Allahabad • Yogi

प्रयागराज में गरजे योगी –सपा पहना रही माफियाओं के गले में हार

CMYogi-Akhileshyadav
CMYogi-Akhileshyadav

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने संगम नगरी प्रयागराज की फूलपुर विधानसभा सीट पर चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी केवल और केवल देश और समाज को जाति के आधार पर बांटने की कोशिश कर रही है, लेकिन हमें उसके बहकावे में नहीं आना चाहिए। वह लोग सिर्फ माफियाओं को ही आगे बढ़ाते हैं, हमारी सरकार जब माफिया के खिलाफ कार्रवाई करती है तो सबसे ज्यादा दर्द सपाईयों को ही होता है। सभी बड़े माफिया सपा के गले का हार बने रहते है।

CMYogi-Akhileshyadav