Home » मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं दिल्ली की मुख्यमंत्री बनूंगी
Aam Aadmi Party(AAP) • Allahabad • Arvind Kejriwal • Bharatiya Janata Party(BJP) • India News • New Delhi • People • Politics

मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं दिल्ली की मुख्यमंत्री बनूंगी

DELHI CM
DELHI CM

दिल्ली में मुख्यमंत्री के नाम को लेकर तमाम बैठकों और चर्चाओं के बाद आज से रेखा राज शुरू हो गया है। शालीमार बाग विधानसभा सीट से पहली बार विधायक बनीं भाजपा की रेखा गुप्ता को दिल्ली की नई मुख्यमंत्री पद के लिए चुना गया। उन्होंने आज रामलीला मैदान में सभी कैबिनेट मंत्रियों के साथ दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। आपको बता दें कि रेखा गुप्ता सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी मार्लेना के बाद दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बन गई हैं। मुख्यमंत्री चुने जाने पर रेखा गुप्ता ने कहा कि, ये बहुत बड़ी जिम्मेदारी है, मैने कभी नहीं सोचा था कि मैं दिल्ली की सीएम बनूंगी, ये किसी चमत्कार से कम नहीं है। मुझ पर भरोसा करने के लिए मैं पीएम मोदी और बीजेपी के सभी नेताओं का शुक्रिया अदा करती हूं।

DELHI CM