Home » दिल्ली के बाद अब छत्तीसगढ़ में प्रचंड जीत का जश्न
Allahabad • Chat GPT • India News • New Delhi • Politics • Uttar Pradesh

दिल्ली के बाद अब छत्तीसगढ़ में प्रचंड जीत का जश्न

DELHI VIDHANSABHA
DELHI VIDHANSABHA

दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतने के बाद भारतीय जनता पार्टी अब छत्तीसगढ़ में अपना परचम लहराने की पूरी तैयारी में हैं। 11 फरवरी को हुए मतदान के नतीजों के लिए आज सुबह से वोटों की गिनती जारी है। अब तक के रुझानों में 4 नगर निगमों पर भाजपा ने कब्जा कर लिया है और अधिकतर जगहों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं कांग्रेस और अन्य पार्टी काफी पीछे चल रही हैं, ऐसा माना जा रहा है कि दिल्ली के बाद छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस को बड़ा झटका लगने वाला है। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ भाजपा और कांग्रेस के बीच है। राज्य के 10 नगर निगमों, 49 नगर पालिका परिषदों सहित 114 नगर पंचायतों में भाजपा अपनी बढ़त बनाए हुए हैं।

DELHI VIDHANSABHA