Home » महाकुंभ में VVIP पास हुआ रद्द, बाहरी वाहनों पर भी लगा प्रतिबंध
Allahabad • BJP • Spirituality • Yogi

महाकुंभ में VVIP पास हुआ रद्द, बाहरी वाहनों पर भी लगा प्रतिबंध

MahaKhumbh2025
MahaKhumbh2025

मौनी अमावस्या पर महाकुंभ में हुई भगदड़ के बाद पुलिस प्रशासन ने तत्काल रूप से कार्यवाही शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद योगी सरकार ने कई बड़े बदलाव किए हैं। सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों को 25 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है वहीं नए निर्देश जारी करते हुए पूरे मेला क्षेत्र को नौ-व्हीकल जोन घोषित कर दिया गया है जिसके अंतर्गत सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर 4 फरवरी तक प्रतिबंध लगा रहेगा। मेला प्रशासन की ओर से VVIP पास को भी पूरी तरह से रद्द कर दिया गया है, अब किसी भी विशेष पास के साथ मेला में प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा योगी सरकार द्वारा मेला क्षेत्र में वन वे एंट्री को लागू किया गया है। अब प्रवेश मार्ग और अन्य मार्ग से बाहर की ओर जाने वाले मार्ग के तहत एक तरफा मार्ग व्यवस्था लागू की गई है

MahaKhumbh2025