Home » महाकुंभ में जाने वाले विमान यात्रियों को मिली बड़ी राहत
Allahabad • BJP • India News • New Delhi • Others • Politics • Uttar Pradesh • Yogi

महाकुंभ में जाने वाले विमान यात्रियों को मिली बड़ी राहत

MAHAKUMBH
MAHAKUMBH

महाकुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब महाकुंभ में जाने वाले यात्रियों के लिए एयरलाइंस ने किराए में 50 प्रतिशत की कटौती की है। आपको बता दें कि महाकुंभ के लिए एयरलाइन कंपनियों की मनमानी ‘वसूली’ से परेशान यात्रियों ने शिकायतें दर्ज कराई थी। एयरलाइंस की टिकटों के मनमाने दाम को लेकर आप सांसद राघव चड्ढा ने भी सरकार से टिकटों के दाम कम करने की मांग की थी। जिसके बाद केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि महाकुंभ मेले में जाने वाले विमान यात्रियों के लिए हवाई किराए में 50 प्रतिशत की कटौती कर दी गई है और यात्रियों को आज से ही सस्ते दामों पर प्रयागराज के लिए हवाई टिकट मिलेगा।

MAHAKUMBH2025