सरकार और विपक्ष के बीच देश के नए मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति पर शुरू हुआ विवाद गरमाता जा रहा है। इसे लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर ये आरोप लगाया है कि चुनाव आयुक्त के चयन के दौरान सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन किया गया है। उन्होंने लिखा कि, जब मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति प्रक्रिया को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी जा रही है और अगली सुनवाई 19 फरवरी को होनी है। तब आधी रात को नए मुख्य चुनाव आयुक्त का चयन करना सुप्रीम कोर्ट की गरिमा के खिलाफ है। ये प्रधानमंत्री मोदी जी और गृहमंत्री अमित शाह जी की बेहद शर्मनाक हरकत है। राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि, कांग्रेस बच्चों की तरह रो रही है, जबकि सीईसी की नियुक्ति में कोई नियम-कानून नहीं तोड़ा गया है। क्या राहुल गांधी भूल गए हैं कि कांग्रेस शासन के दौरान चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति कैसे की जाती थी?
जब कोर्ट में सुनवाई होनी थी फिर आधी रात में नियुक्ति क्यों – राहुल गांधी
2 days ago
3 Views
1 Min Read

You may also like
Aam Aadmi Party(AAP) • Allahabad • Arvind Kejriwal • India News • People • Politics • Uttar Pradesh • Yogi
वो तीसरा आदमी कौन है मेरे देश की संसद मौन है
20 hours ago
About the author
Editor
Posts
Aam Aadmi Party(AAP) • Allahabad • Arvind Kejriwal • India News • People • Politics • Uttar Pradesh • Yogi
वो तीसरा आदमी कौन है मेरे देश की संसद मौन है
20 hours ago
Allahabad • India News • New Delhi • Politics
पूर्व मुख्यमंत्री और मंत्रियों की छीन ली ये सुविधाएं
21 hours ago
Add Comment