Home » धर्म की बात करते हैं लेकिन सोच घटिया
Allahabad • Educational • Entertainment World • Others

धर्म की बात करते हैं लेकिन सोच घटिया

ranbeerilahabadiya
ranbeerilahabadiya

यूट्यूबर रणबीर इलाहाबादी इस समय सुर्खियों में बने हुए हैं । दरअसल… इंडियाज गॉट लेटेंट शो में उन्होंने अपने पैरेंट्स की पर्सनल ( सेक्युल ) लाइफ को लेकर काफी कुछ कहा था। जिसको लेकर वह काफी ज्यादा ट्रोल किए जा रहे हैं । और अब उनके काम पर भी इसका असर दिखने लगा है । अपने दिए बयान पर रणबीर के माफी मांग लेने के बाद भी गेस्ट उनके शो में आने से मना कर रहे हैं । इसकी जानकारी खुद सिंगर बी प्राक ने दी । अपने सोशल मीडिया X पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए बी प्राक ने कहा कि मैं अगले हफ्ते रणबीर के पॉडकास्ट पर जाने वाला था । लेकिन मैं अब इसे कैंसिल कर रहा हूं । क्योंकि उस इंसान की सोच घटिया है । ये हमारा इंडियन कल्चर नहीं है । ये अपने पैरेंट्स की कौन सी कहानी बता रहे हैं । क्या ये कॉमेडी है ? ये कोई स्टैंडअप कॉमेडी नहीं बल्कि लोगों को गलियां देना है । ये आखिर कौन सी जनरेशन है ?

RANBEER ILAHABADIYA