Home » बहुत खतरनाक और मज़ेदार होगा खतरों के खिलाड़ी का सीजन 14
Entertainment World • TV

बहुत खतरनाक और मज़ेदार होगा खतरों के खिलाड़ी का सीजन 14

पॉपुलर रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ सीजन 14 का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है। कलर्स ने रोहित शेट्टी के पॉपुलर रियलिटी शो का ऑफिशियल प्रोमो वीडियो शेयर किया है। इस प्रोमो में इसमें कृष्णा श्रॉफ, आसीम रियाज समेत अन्य खिलाड़ी खतरनाक स्टंट करते हुए नज़र आ रहे साथ अपने डर पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।…. आपकों बता दें कि ‘खतरों के खिलाड़ी’ शो इस बार केपटाउन में नहीं बल्कि रोमानिया में शूट हो रहा है। प्रोमो वीडियो के बैकग्राउंड में रोहित शेट्टी की आवाज सुनाई देती है। वह कहते हैं, “यूरोप पहुंचते ही कंटेस्टेंट हॉलिडे मूड में आ गए। साइड सीन, स्पा और शॉपिंग अब मूड बदलेगा, माहौल बदलेगा। इनका ड्रीम हॉलीडे अब जल्द इनके बुरे सपने में बदलने वाला है।”