Home » मशहूर एक्ट्रेस कादंबरी को लेकर तीन IPS अधिकारी हुए सस्पेंड
Andhra Pradesh • Celebrities • Entertainment World • Movies • Uncategorized

मशहूर एक्ट्रेस कादंबरी को लेकर तीन IPS अधिकारी हुए सस्पेंड

Actress-KadambariJethwani
Actress-KadambariJethwani

मुंबई की मशहूर मॉडल और एक्ट्रेस कादंबरी जेठवानी को गलत तरीके से गिरफ्तार करने और उनके उत्पीड़न के मामले को लेकर आंध्र प्रदेश सरकार ने रविवार को तीन सीनियर आईपीएस अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया। इस सभी अधिकारियों पर आरोप है कि उन्होंने बिना किसी जांच के न केवल एक्ट्रेस को जल्दबाजी में गिरफ्तार किया, बल्कि उन्हें धमकी भी दी कि अगर उन्होंने मुंबई में दर्ज निगम के एक शीर्ष अधिकारी के खिलाफ FIR वापस नहीं ली तो उन्हें गंभीर नतीजे भुगतने होंगे।

सरकारी आदेश के मुताबिक, एक्ट्रेस कादंबरी जेठवानी के खिलाफ FIR 2 फरवरी को सुबह साढ़े छः बजे दर्ज कि गयी थी, जबकि सीताराम अंजनेयुलु ने FIR दर्ज करने से पहले 31 जनवरी को ही कांथी राणा टाटा और विशाल गुन्नी को निर्देश दिए थे। हाल ही में अभिनेत्री ने पुलिस अधिकारियों के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई थी कि उनके खिलाफ झूठ मामला दर्ज किया गया और धमकी भी दी गयी।