Home » करणी सेना ने काटी लॉरेंस बिश्नोई के एनकाउंटर की पर्ची
Celebrities • Entertainment World • India News

करणी सेना ने काटी लॉरेंस बिश्नोई के एनकाउंटर की पर्ची

LawrenceBishnoiNews
LawrenceBishnoiNews

करणी सेना से लॉरेंस बिश्नोई को लेकर एक बड़ी घोषणा सामने आई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें करणी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत ने कहा कि, लॉरेंस बिश्नोई का एनकाउंटर करने वाले पुलिसकर्मी को करणी सेना की तरफ से 1 करोड़ 11 लाख 11 हजार 111 रुपये का इनाम दिया जाएगा। इतना ही नहीं पुलिसकर्मी के परिवार की सुरक्षा और सभी सुविधाओं का दायित्व भी करणी सेना ही उठाएगी। आपको बता दें कि, राज शेखावत वीडियो में यह भी कहते नजर आए कि मुझे सिर्फ इतना पता है कि हमारी धरोहर परम आदरणीय अमर शहीद सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या लॉरेंस बिश्नोई ने कराई थी। बता दें कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या 5 दिसंबर को उनके घर पर गोली मार कर की गई थी।

https://youtube.com/shorts/k_aBJHr3vSY
LawrenceBishnoiNews