Home » अपना मन्नत छोड़ शाहरुख खान चले किराए पर रहने
Bollywood • Entertainment World • India News • Maharashtra • People • Politics

अपना मन्नत छोड़ शाहरुख खान चले किराए पर रहने

MANNAT
MANNAT

शाहरुख खान अपना करोड़ों का आशियाना छोड़ किराए के घर में रहने जा रहे हैं। किंग खान ने काफी मेहनत करके अपने लिए जो “मन्नत” लिया था वो अब उसे छोड़ने जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक उन्होंने बांद्रा के पाली हिल इलाके की एक चार मंजिला लग्जरियस बिल्डिंग को किराए पर लिया है और जल्द ही अपने पूरे परिवार के साथ वहां शिफ्ट होंगे। शाहरुख खान का घर मन्नत उनके फैन्स के लिए मुंबई का एक फेमस हॉटस्पॉट है, लोग उनकी एक झलक पाने के लिए घंटों मन्नत के बाहर खड़े रहते हैं लेकिन अब ये पता बदल जाएगा। दरअसल, मन्नत में मई से रेनोवेशन का काम शुरू होना है जिसमें वक्त भी ज्यादा लगेगा। इसीलिए ना सिर्फ खान परिवार बल्कि उनका पूरा सिक्योरिटी स्टाफ भी किराए के अपार्टमेंट में रहेगा। उन्होंने ये अपार्टमेंट फिल्म प्रोड्यूसर जैकी भगनानी से लिया है जिसके लिए वो हर महीने 24 लाख रुपये किराया देंगे।

MANNAT