Home » भूख प्यास से तड़प रहे गाजा के बच्चे
Debates • Food & Drinks • Health • Health & Fitness • Health Awareness • International News • Israel • Russia

भूख प्यास से तड़प रहे गाजा के बच्चे

GAAZA
GAAZA

इजराइल और हमास के बीच छिड़ी जंग का सबसे ज्यादा असर गाजा पर दिखाई दे रहा है।

https://youtube.com/shorts/IsTlRGLzTe8

गाजा में हालात इतने खराब हो गए हैं कि वहां पर लोग इजरायली हमलों से ज्यादा भूख से मर रहे हैं। भुखमरी इतनी बढ़ गई है कि लोगों के पास पीने के लिए न तो पानी है ना खाने के लिए एक ब्रेड। आपको बता दें कि फिलिस्तीनी स्वास्थ मंत्री का दावा है कि भुखमरी से बीते कुछ दिनों में गाजा पट्टी में 29 बच्चों और बुजुर्गों की मौत हो गई है। गाजा में हालात इतने खराब हो चुके हैं कि राहत सामग्री पहुंचाने वाले ट्रकों को भी लूट लिया जा रहा है। इसकी जानकारी देते हुए वर्ल्ड फूड प्रोग्राम ने बताया कि, इजराइल ने लंबे समय की पाबंदी के बाद जब गाजा वालों के लिए राहत सामग्री वाले ट्रकों को जाने की इजाजत दी तो दर्जनों ट्रक रास्ते में ही लुट गए। उन्होंने आगे बताया कि, बीते शुक्रवार भी दक्षिणी गाजा में करीब 15 ट्रक लूट लिए गए।