Home » जश्न जीत का होता है सीज़फायर का नहीं
Akhilesh Yadav • BJP • Debates • India News • Madhya Pradesh • People • Politics • SP • Uttar Pradesh • Yogi

जश्न जीत का होता है सीज़फायर का नहीं

AKHILESH YADAV
AKHILESH YADAV

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद सीएम योगी द्वारा प्रदेश में तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसपर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने भाजपा पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया है।

AKHILESH YADAV

उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि, जश्न जीत का मनाया जाता है, सीजफायर का नहीं। इस यात्रा के बहाने बीजेपी सिर्फ अपनी नाकामियां छुपाना चाहती है। सपा सुप्रीमो ने कैबिनेट मंत्री विजय शाह द्वारा सोफिया कुरैशी पर की गई टिप्पणी पर आपत्ति जताते हुए कहा कि, बीजेपी नारी वंदन और उनके सम्मान का सिर्फ ढोंग करती है। लेकिन जब वक्त आता है उनके सम्मान और सुरक्षा का तब उनका असली चेहरा सामने आ जाता है। बीजेपी ऑपरेशन सिंदूर का राजनीतिक लाभ उठाना चाहती है जबकि यह सेना की एकता और पराक्रम की जीत है जिसे जनता अच्छे से समझती है।