Home » जज ही निकला फ्रॉड….हड़पी अरबों की जमीन, गुजरात सरकार पर उठे सवाल
Akhilesh Yadav Crime Gujarat

जज ही निकला फ्रॉड….हड़पी अरबों की जमीन, गुजरात सरकार पर उठे सवाल

GujaratNews-FakeJudge
GujaratNews-FakeJudge

बीते दिनों गुजरात के गांधीनगर से धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला सामने आया है। जहां मॉरिस सैमुअल नाम के एक शख्स ने नकली जज बनकर अरबों रुपए की करीब 100 एकड़ सरकारी जमीन हड़प ली। हैरानी की बात यह है कि जब पुलिस ने मामले की गहराई से जांच की तो पता चला कि यह फर्जी कोर्ट पिछले पांच साल से चल रहा था। हालांकि, अहमदाबाद पुलिस ने मॉरिस को नकली जज बनकर लोगों को धोखा देने के आरोप में आईपीसी की धारा 170, 419, 420, 465, 467 और 471 के तहत केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, पता चला कि मॉरिस उन लोगों को फंसाता था, जिनके जमीनी विवाद के केस शहर के सिविल कोर्ट में पेंडिंग थे। इसके साथ ही वह अपने क्लाइंट्स से मामले को सुलझाने के लिए फीस के तौर पर बड़ी रकम भी वसूलता था। मॉरिस खुद को कोर्ट से नियुक्त किया गया आधिकारिक मध्यस्थ बताता था। वह अपने क्लाइंट्स को गांधीनगर के अपने फर्ज़ी ऑफिस में बुलाता था, जिसे अदालत की तरह डिजाइन किया गया था। इस घटना के सामने आने के बाद हर कोई हैरान है। वहीं इस घटना के बाद
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुजरात की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है, गुजरात की राजधानी में पिछले 5 सालों से नकली कोर्ट चलाया जा रहा था और भाजपा सरकार को इसकी ख़बर न हो तो ऐसी सरकार बेकार है, और अगर खबर थी भी तो समझो इस घोटालेबाजी में भाजपा सरकार का भी हाथ है। उन्होंने आगे कहा, क्या गांधीनगर में चौकसी करने वाले ड्रोन उड़ाना मना है ? हम फिर कहते हैं, गुजरात कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा!