Home » लखनऊ में सरकारी अधिकारियों में हुई पटका पटकी
Accidents • Akhilesh Yadav • BJP • Debates • India News • People • Politics • Uttar Pradesh • Yogi

लखनऊ में सरकारी अधिकारियों में हुई पटका पटकी

AKHILESH YADAV
AKHILESH YADAV

राजधानी लखनऊ में बीते गुरुवार इनकम टैक्स ऑफिस अखाड़े में तब्दील हो गया। इनकम टैक्स में कल दो अधिकारियों के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि मामला सीधे अस्पताल पहुंच कर ही शांत हुआ।

https://youtube.com/shorts/Xi2RT0QP7hg

दरअसल, ज्वाइंट कमिश्नर योगेंद्र मिश्रा और IRS अधिकारी गौरव गर्ग के बीच लंबे समय से चल रही अनबन ने कल हिंसक रूप ले लिया। दोनों की बीच पहले बहस शुरू हुई फिर देखते ही देखते दोनों आपस में मारपीट करने लगे। इस दौरान गौरव गर्ग घायल हो गए और उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। आपको बता दें कि इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचीं और मामले की जांच कर रही है। वहीं इस घटना पर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि, अभी तक यूपी में पुलिस बनाम पुलिस हो रहा था लेकिन अब अधिकारियों में भी दंगल शुरू हो गया है।