Home » पाकिस्तान के खिलाफ भारत सरकार का एक और बड़ा कदम
India News • International News • Jammu and Kashmir • Pakistan • Politics

पाकिस्तान के खिलाफ भारत सरकार का एक और बड़ा कदम

CHINAB NADI
CHINAB NADI

भारत ने सिंधु जल समझौता खत्म करने के बाद पाकिस्तान के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन लिया है। भारत सरकार ने चिनाब नदी पर बने बगलिहर और सलाल डैम के सभी गेटों को बंद कर दिया है। जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान की ओर जाने वाले पानी को रोकने के बाद नदी का जलस्तर करीब 2 फीट के आस पास पहुंच गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि चिनाब का पानी कम होने से पाकिस्तान की कृषि और पर्यावरण दोनों पर बुरा असर पड़ सकता है। साथ ही आने वाले कुछ दिनों में पाकिस्तान में 3 करोड़ से ज्यादा लोगों को पीने का पानी मिलना मुश्किल हो जाएगा। वहीं पाकिस्तान ने भारत के इस कदम को युद्ध छिड़ने की कार्रवाई बताया है। आपको बता दें कि सिंधु और चिनाब नदी के बाद भारत सरकार झेलम नदी पर बने किशनगंगा बांध को भी बंद करने पर विचार कर रही है।