Home » सीजफायर पर नाराज़ विपक्ष, केंद्र सरकार पर उठाए सवाल
America • DONALD TRUMP • India News • International News • Narendra Modi • Pakistan • Politics

सीजफायर पर नाराज़ विपक्ष, केंद्र सरकार पर उठाए सवाल

INDIA NEWS
INDIA NEWS

भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में घोषित संघर्ष विराम का मुद्दा अब राजनीतिक बहस का केंद्र बन गया है। कांग्रेस ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पाकिस्तान के खिलाफ की गई कार्यवाही रोके जाने पर स्पष्टीकरण मांगा है।

INDIA NEWS

लोकसभा सांसद राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी को चिठ्ठी लिखकर सीजफायर को लेकर संसद का विशेष सत्र बुलाए जाने का आग्रह किया है। साथ ही उन्होंने कश्मीर मुद्दे पर अंतरराष्ट्रीयकरण करने और भारत-पाकिस्तान को एक ही तराजू में तौलने के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रुख पर ऐतराज जताया है। वहीं AIMIM प्रमुख असुदुद्दीन ओवैसी ने भी केंद्र सरकार पर सवाल उठाए कि, पीएम मोदी की बजाय एक विदेशी देश के राष्ट्रपति ने युद्धविराम की घोषणा क्यों की? जबकि भारत शिमला समझौते के बाद से हमेशा तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप के खिलाफ रहा है। उन्होंने आगे कहा कि, इस बातचीत का एजेंडा क्या होगा। क्या अमेरिका यह गारंटी देगा कि पाकिस्तान आगे कभी आतंकवाद को बढ़ावा नहीं देगा?