Home » महाराष्ट्र में चल रही मरकत लीला, दिल्ली में बजा रहें डमरू
Election Result • Elections • Maharashtra

महाराष्ट्र में चल रही मरकत लीला, दिल्ली में बजा रहें डमरू

Maharashtra-Priyankachaudhary
Maharashtra-Priyankachaudhary

महाराष्ट्र चुनाव के नतीजे आए 10 दिन होने को है और सरकार गठन तो छोड़िए, मुख्यमंत्री कौन होगा इसका भी ऐलान अभी तक नहीं हो पाया है। ऐसे में महायुती लगातार विपक्ष के निशाने पर है। इसी बीच शिवसेना-यूबीटी की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने राज्यपाल पर निशाना साधते हुए कहा कि जनादेश का अनादर हो रहा है, एक नाराज है, बाहर बारात है पर दूल्हा नहीं है। कौन बनेगा सीएम ? कोई दिल्ली भाग रहा है, कोई ठाणे भाग रहा है।

राज्यपाल संवैधानिक तौर पर काम नहीं कर रहे हैं, जो बीजेपी कर रही है, वो राज्यपाल को करना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि एक गांव है, जहां बैलटे पेपर के माध्यम से चुनाव करना चाहता है, लेकिन प्रशासन ने रोक लगा दिया। इसके साथ ही शिवसेना यूबीटी के सांसद संजय राउत ने भी मुख्यमंत्री फाइनल न होने पर महायुति पर तंज कसा है उन्होंने कहा कि एकनाथ शिंदे केयर टेकर मुख्यमंत्री हैं वो कैसे गायब हैं भारी बहुमत होने के बाद भी वो नाम घोषित नहीं कर पा रहे हैं। महाराष्ट्र में एक मरकत लीला चल रही है दिल्ली में बैठकर डमरू बजा रहे हैं।

Maharashtra-Priyankachaudhary