Home » महाराष्ट्र में तीसरे उपमुख्यमंत्री की हो रही तैयारी
Devendra Fadnavis • India News • Maharashtra • Politics

महाराष्ट्र में तीसरे उपमुख्यमंत्री की हो रही तैयारी

SanjayRaut
SanjayRaut

शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने अपने एक बयान से महाराष्ट्र की सियासत में हलचल पैदा कर दी है। सांसद संजय राउत ने दावा किया है कि महाराष्ट्र को जल्द ही तीसरा उपमुख्यमंत्री मिलेगा और वह व्यक्ति शिंदे गुट से निकलेगा। उन्होंने डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर निशाना साधते हुए कहा कि, कौन है एकनाथ शिंदे और उनका शिवसेना से क्या संबंध है। ये लाचार, डरपोक और कमजोर लोग है, जो ईडी के डर से पार्टी छोड़ कर भाग गए। मोदी और शाह एकनाथ शिंदे को भी नहीं छोड़ेंगे, जल्द ही महाराष्ट्र को नया डिप्टी सीएम मिलने वाला है और वह शिंदे की ही पार्टी से होगा, बस देखते रहिए आगे क्या होता है।

SanjayRaut