Home » दिल्ली में जबरन मछली मार्केट बंद कराने पर भड़की टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा
Bharatiya Janata Party(BJP) • BJP • India News • New Delhi • Politics • Uttar Pradesh

दिल्ली में जबरन मछली मार्केट बंद कराने पर भड़की टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा

UTTARPRADESH
UTTARPRADESH

राजधानी दिल्ली में बंद कराई गईं मछली की दुकानों को लेकर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने भाजपा पर दक्षिणपूर्व दिल्ली के चितरंजन पार्क इलाके में मछली और मीट की दुकानें ज़बरन बंद कराने का आरोप लगाया है।
टीएमसी सांसद ने कहा कि, चितरंजन पार्क में बड़ी संख्या में बंगाली समुदाय के लोग रहते हैं। क्या बीजेपी नहीं जानती कि बंगाली लोगों का मुख्य भोजन क्या है? क्या अब सरकार हमें बताएगी कि हम क्या खाएंगे? उन्होंने आगे कहा कि, क्या अब बीजेपी सभी को दिन में तीन बार ढोकले खिला कर जय श्री राम के नारे लगवाएगी। भाजपा संविधान विरोधी ही नहीं बल्कि हिंदू-मुस्लिम विरोधी भी हैं।
टीएमसी सांसद का आरोप है कि केंद्र सरकार दिल्ली में रह रहे बंगालियों के साथ दिनदहाड़े गुंडागर्दी कर रही है। इतना ही नहीं उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो पोस्ट भी किया है। इस वीडियो में महुआ मोइत्रा भाजपा पर गुस्सा निकालते हुई कह रही है कि बीजेपी के गुंडे चितरंजन पार्क के दुकानदारों को धमका रहे हैं कि वो यहां मछली की दुकानें नहीं लगा सकते।

टीएमसी सांसद पर भाजपा का पलटवार


टीएमसी सांसद के आरोपों पर भाजपा ने पलटवार करते हुए महुआ मोइत्रा पर ‘डॉक्टर्ट वीडियो’ पोस्ट करने का आरोप लगाया है। भाजपा का कहना है कि, मोइत्रा सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश कर रही है। हालांकि, महुआ मोइत्रा के इन दावों पर दिल्ली पुलिस ने प्रतिक्रिया दी है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि इस बारे में उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली है लेकिन हम इस मामले की जांच करेंगे।