Home » PM Modi ने दिया 2G यूजर्स को नए साल का तोहफा
India News • Lifestyle • Mobiles • Prime Minister • Science & Technology

PM Modi ने दिया 2G यूजर्स को नए साल का तोहफा

TRAIServices
TRAIServices

नए साल में PM Modi ने दिया एक नया तोहफा। इस तोहफे में मिलेगा 150 मिलियन ग्राहकों को फायदा ही फायदा। जी हाँ, सही सुना आपने। दरअसल, ट्राई ने ग्राहकों की सुविधा और उनकी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए रिचार्ज नियमों में एक बड़ा बदलाव किया है। जिसका फायदा उन यूजर्स को मिलेगा जो केवल वॉयस कॉल और एसएमएस का ही इस्तेमाल करते हैं। साफ़ शब्दों में कहें तो, अब ग्राहकों को इंटरनेट इस्तेमाल न करने पर पैसे नहीं देने होंगे। यानी आपको सिर्फ उसी सर्विस के पैसे देने होंगे, जिसका इस्तेमाल आप करेंगे। यह बदलाव खास तौर पर 2G यूजर्स और उन लोगों के लिए फायदेमंद होगा, जिन्हे अभी तक महंगे प्लान खरीदने पड़ते थे, जिनमें डेटा बेनिफिट भी शामिल होता था, जिसकी उन्हें जरुरत भी नहीं थी। इसके साथ ही ट्राई ने स्पेशल टैरिफ वाउचर की वैधता को भी 90 दिन से बढ़ाकर 365 दिन कर दी है।

TRAIServices