Home » कानपुर में भीषण हादसा…डंपर में घुसी कार, चार बीटेक छात्रों की मौत
Accidents • Uttar Pradesh

कानपुर में भीषण हादसा…डंपर में घुसी कार, चार बीटेक छात्रों की मौत

KanpurNews-CarAccidentDeath
KanpurNews-CarAccidentDeath

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है, जहाँ सोमवार सुबह एक भीषण हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि डंपर द्वारा अचानक ब्रेक मारने के कारण पीछे चल रही एक कार उसमें जाकर टकरा गयी, तभी पीछे से आ रहे डंपर ने भी कार में टक्‍कर मार दी। जिसमें कार में मौजूद पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा कानपुर-इटावा एलिवेटेड हाईवे के पास हुआ।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस व अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने क्रेन की सहायता से गाड़ियों को आगे पीछे कर के कार को काटकर शवों को बाहर निकाला। वहां मौजूद लोगों का कहना है कि कार के आगे चल रहे ट्रॉले ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इस वजह से उसमें पीछे से आ रही तेज रफ्तार ऑल्‍टो कार जा घुसी। हादसा इतना भयानक था कि कार पूरी तरह से पिचक गई। बताया जा रहा है कि मरने वाले चार छात्र प्रतीक सिंह व सतीश, छात्राएं आयुषी पटेल व गरिमा त्रिपाठी चालक सनिगवां कालोनी निवासी विजय साहू के साथ कॉलेज जा रहे थे। जो पीएसआईटी कॉलेज से बीटेक कर रहे थे।