Home » मधुमक्खी के काटने पर मिलेंगे लाखों रूपये
Ayodhya • BJP • Debates • India News • Narendra Modi • People • Politics • Uttar Pradesh • Yogi

मधुमक्खी के काटने पर मिलेंगे लाखों रूपये

YOGI ADITYANATH
YOGI ADITYANATH

यूपी में राहवीर योजना के तहत 25000 रूपये के इनाम के बाद अब जानवरों के हमला करने पर 4 लाख रूपये मुआवजे का ऐलान किया है।

UTTARPRADESH

इसके तहत जंगली जानवरों और मधुमक्खियों के हमले को भी राज्य आपदा की श्रेणी में शामिल कर दिया गया है। योगी सरकार ने ऐलान किया है कि इन हमलों में किसी व्यक्ति की जान जाने पर मृतक के परिवार वालों को चार लाख रूपये का मुआवजा दिया जाएगा। इसके लिए परिवार की ओर से 1070 नंबर पर संपर्क करके सूचना देनी होगी। पहले मृतक का पोस्टमार्टम कराया जाएगा जिसकी रिपोर्ट में संबंधित आपदा से ही मृत्यु होने की पुष्टि की जाएगी। इसके बाद संबंधित तहसील से रिपोर्ट लेकर 72 घंटों में मुआवजे की धनराशि जारी हो जाएगी। आपको बता दें कि इस फैसले को राज्य आपदा मोचक निधि की राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक में मंजूरी दी गई है।