Home » मस्जिद में झाड़ू लगा रहे बीजेपी विधायक
Bharatiya Janata Party(BJP) • BJP • India News • Narendra Modi • People • Politics • Uttar Pradesh • Yogi

मस्जिद में झाड़ू लगा रहे बीजेपी विधायक

VARANASI
VARANASI

उत्तर प्रदेश के वाराणसी से भारतीय जनता पार्टी के विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायल हो रहा है। जिसमें वह वाराणसी के पंचगंगा घाट के पास स्थित ऐतिहासिक धरहरा मस्जिद में झाड़ू लगाते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही स्थानीय बीजेपी कार्यकर्ता भी सफाई करते हुए मोदी, योगी के जोरदार नारे लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

वहीं बीजेपी विधायक का कहना है कि वाराणसी को साफ सुथरा और सुंदर बनाए रखना हम सब का कर्तव्य है। स्वच्छता किसी एक धर्म या समाज की जिम्मेदारी नहीं है बल्कि यह सबकी साझी जिम्मेदारी है। उनका यूं मस्जिद परिसर में सफाई करना एक ओर स्वच्छता का संदेश दे रहा है तो दूसरी ओर राजनीति में चर्चा का विषय बन रहा है।